
भोपाल, 14 जुलाई। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (राज्य पुलिस सेवा) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। आदेश में उज्जैन, शिवपुरी, विदिशा, सीहोर, रीवा, श्योपुर, जबलपुर, इंदौर और सिंगरौली सहित कई जिलों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
इन तबादलों में आकाश भूरिया को उज्जैन का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि प्रशांत प्रजापति को पुलिस मुख्यालय भोपाल से शिवपुरी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
तबादला सूची
1. प्रशांत प्रजापति (डीडी-1998)
सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शिवपुरी।
2. मुकेश वैश्य (डीडी-1998)
उप सेनानी, 6वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस रीवा।
3. प्रसांत चौबे (डीडी-2002)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सीहोर।
4. आकाश भूरिया (डीडी-2006)
जंगल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन।
5. संजीव कुमार उइके (डीडी-2006)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर।
6. आयुष पांडे मिश्रा (निरी.-2013)
उप सेनानी, 6वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल जबलपुर।
7. संजय मुले (निरी.-2013)
सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, इंदौर देहात।
8. कमला रावत (सीसी-2013)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बैरक भोपाल से उप सेनानी, एसएएफ 32वीं वाहिनी, सिंगरौली।
9. नरेश बाबू अड़ौलिया (निरी.-2013)
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात), नगरीय पुलिस, इंदौर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, विसबल ग्वालियर।
10. भावना मरावी (डीडी-2014)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला रीवा।
11. मोनिका तिवारी (डीडी-2014)
उप सेनानी, 6वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला विदिशा।
12. सौरभ चौहान (डीडी-2014)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीएस इंदौर।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन तबादलों को प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और प्रशासनिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
